NBCC ने नोएडा केे सेक्टर 76 में ₹1468 करोड़ में बेचे 446 फ्लैट
पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनबीसीसी ने नोएडा (यूपी) के सेक्टर 76 स्थित 'एस्पायर सिलिकॉन सिटी' की 446 हाउसिंग यूनिट्स (फ्लैट) ई-ऑक्शन के ज़रिए ₹1468 करोड़ में बेची हैं। 8.5 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में करीब 600 अपार्टमेंट हैं। एयू रियल एस्टेट के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने एनबीसीसी से 'एस्पायर सिलिकॉन सिटी' के 446 फ्लैट खरीदने की पुष्टि की है।