NCB ने दुबई स्थित ड्रग तस्कर के खिलाफ जारी किया सिल्वर नोटिस, जाने क्या है इसके मायने
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत में हुई अबतक की सबसे बड़ी कोकेन ज़ब्ती के सिलसिले में दुबई स्थित ड्रग तस्कर पवन ठाकुर के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सिल्वर नोटिस जारी किया है। दरअसल, सिल्वर नोटिस भारतीय एजेंसियों की नई पहल है जिसके जरिए विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आरोपी की संपत्तियों और वित्तीय गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलती है।