NCERT की कन्नड़ किताब पर विवाद, धर्म और शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने का आरोप
एनसीईआरटी की कक्षा-6 की कन्नड़ पाठ्यपुस्तक 'कृष्णा' शिक्षाविदों और ऐक्टिविस्ट्स के निशाने पर आ गई है। इस किताब पर धार्मिक/पौराणिक विषयों और शाकाहारी खान-पान की प्रथाओं को बढ़ावा देने का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके न्यूट्रिशन से जुड़े पाठ में शाकाहारी भोजन पर ध्यान केंद्रित किया गया है और अंडे व मांस जैसे खाद्य पदार्थों का ज़िक्र नहीं है।