NCERT ने पहली बार कक्षा 9 की किताब में 'आपातकाल' से जुड़े चैप्टर को किया शामिल
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने पहली बार कक्षा 9 की सोशल साइंस की किताब 'अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया ऐंड बियॉन्ड' में 1975-1977 के आपातकाल पर एक सेक्शन जोड़ा है। इस सेक्शन में बताया गया है, "आपातकाल के दौरान अधिकांश मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया...प्रेस पर सेंसरशिप लगी और...कई नेताओं व आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया था।"