NCERT ने लॉन्च किया 'साथी' पोर्टल, फ्री में कर सकेंगे JEE, NEET जैसे एग्ज़ाम की तैयारी
एनसीईआरटी ने जेईई, नीट और एसएससी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 'साथी' नामक एक फ्री पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्र बिना कोई फीस दिए कोचिंग प्रोग्राम, स्टडी मटीरियल, लाइव क्लासेस, ट्यूशन, एनसीईआरटी बेस्ड बुक्स और वीडियो ट्यूटोरियल्स का लाभ उठा सकते हैं।