NCP ने MLC सतीश चव्हाण को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए किया निलंबित
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने शुक्रवार को अपने एमएलसी सतीश चव्हाण को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से 6-साल के लिए निलंबित कर दिया। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा, "चव्हाण पार्टी और महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) की छवि खराब कर रहे हैं...उनपर पार्टी विरोधी कार्यों के लिए अनुशासनात्मक ऐक्शन ज़रूरी था।"