NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच के लिए दिल्ली पुलिस मुंबई भेजेगी विशेष टीम
दिल्ली पुलिस मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में जांच के लिए एक विशेष जांच दल को मुंबई भेजेगी। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है कि इसके पीछे एक संदिग्ध गैंगस्टर का हाथ है जो मुंबई में अपना दबदबा बनाना चाहता है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।