NCR में रहना मतलब तगड़ा खर्चा, ₹1.2 लाख मासिक खर्च वाले कपल ने बताया ब्रेकअप
गुरुग्राम में रहने वाले कपल मोहित और ज्योत्सना ने अगस्त का अपना मासिक खर्च साझा किया है। कपल ने 3 BHK का किराया-मेंटेनेंस ₹36,000, घरेलू सहायिका ₹6,000, राशन ₹25,000, बाहर खाने पर ₹15,000, ट्रांसपोर्ट ₹5,000 और अन्य खर्च बताए। कुल मिलाकर उनका खर्च करीब ₹1.2 लाख रहा। कपल ने कहा कि इसमें निवेश और निजी खर्च शामिल नहीं हैं।