NCRTC में जूनियर इंजीनियर व असिस्टेंट HR समेत 72 पदों पर निकली भर्ती
नैशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनसीआरटीसी) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकैनिल, सिविल), प्रोग्राम असोसिएट और असिस्टेंट एचआर समेत 72 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in पर जाकर 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।