NCW ने की चाइल्ड केयर लीव को जेंडर न्यूट्रल बनाने की सिफारिश
राष्ट्रीय महिला आयोग ने केंद्र सरकार को 37 सिफारिशें भेजी हैं। इनमें 730 दिनों की चाइल्ड-केयर लीव को माता-पिता में बराबर बांटने, निजी क्षेत्र में अनिवार्य पितृत्व अवकाश, 2030 तक 5 लाख नई क्रेच सीटें और कार्यस्थल पर ब्रेस्टफीडिंग समय 15 से 30 मिनट करने का प्रस्ताव है। इसमें बच्चे से माता-पिता के बराबर जुड़ाव पर ज़ोर दिया गया है।