NDA की सहयोगी JDU ने विनेश को ओलंपिक्स फाइनल से बाहर किए जाने को बताया 'षड्यंत्र'
एनडीए की सहयोगी जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स में फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने पर कहा है, "बढ़ा वज़न दिखाकर उनको बाहर किया जाना बडे़ षड्यंत्र का हिस्सा है।" उन्होंने कहा, "मैं मांग करता हूं कि भारत सरकार इसमें हस्तक्षेप करे। ओलंपिक संघ पहले भी षड्यंत्रों का हिस्सा बन चुका है।"