NDTV को ₹400 करोड़ के राइट्स इश्यू के लिए मिली बोर्ड की मंज़ूरी, शेयरों में दिखी तेज़ी
अदाणी की मीडिया कंपनी एनडीटीवी के बोर्ड ने कंपनी के विस्तार व कर्ज़ कम करने के लिए उसे ₹400 करोड़ के राइट्स इश्यू करने की मंज़ूरी दी है। यह फंड रेज़िंग प्लान कंपनी के क्वॉलिफाइड शेयरहोल्डर्स के लिए पेश किया जाएगा। इस घोषणा के बाद बुधवार को एनडीटीवी के शेयर लगभग 1.5% चढ़कर ₹142.20 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए