NEET की परीक्षा 2028 से पहले कंप्यूटर पर होने की संभावना नहीं, पेन-पेपर मोड रहेगा जारी: रिपोर्ट
हिन्दुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 2027 में भी NEET-UG परीक्षा पेन-और-पेपर फॉर्मेट में ही होगी और 2028 से पहले इसके कंप्यूटर-आधारित (CBT) होने की संभावना नहीं है। बकौल रिपोर्ट, केंद्र सरकार ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली 'परीक्षा सुधार कार्य बल' (एग्ज़ामिनेशन रिफॉर्म टास्क फोर्स) का कार्यकाल जनवरी 2027 तक बढ़ा दिया है।