NEET-NTA विवाद के बीच केंद्र सरकार ने जारी की पेपर लीक रोकने के लिए बने कानून की अधिसूचना
एनईईटी और एनटीए की परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र ने शुक्रवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 की अधिसूचना जारी कर दी। इसका उद्देश्य सरकारी भर्तियों और एनईईटी, जेईई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकना है। कानून में 10 साल तक की जेल और ₹1 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।