सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 23 जून (रविवार) को आयोजित होने वाली एनईईटी-पीजी की प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि यह निर्णय छात्रों के हित और परीक्षा की प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए लिया गया है और जल्द ही परीक्षा की नई तारीख का एलान होगा।