एमबीबीएस सीट के लिए दिव्यांग बनकर पहुंचे, जांच में निकले फिट
देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) नामित मेडिकल बोर्ड ने 18 NEET-UG दिव्यांग अभ्यर्थियों की जांच की जिसमें 4 फेल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनमें 40-50% नेत्र दिव्यांगता बताने वाले सारे अक्षर पढ़ गए और एक ने 40% पैर दिव्यांगता बताई, जांच में 12% मिली। मामले में फर्जी प्रमाणपत्रों की आशंका जताई जा रही है।