NEET UG 2026 रीटेस्ट की फाइनल आंसर की हुई जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा की फाइनल आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। यह आंसर-की OMR रिस्पॉन्स चैलेंज प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार की गई है। प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के चलते प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने के बाद 21-जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई थी।

Load More