NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बिहार से 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार
एनईईटी-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बिहार के नालंदा से सन्नी कुमार और गया से रंजीत नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। सन्नी एक परीक्षार्थी है जबकि रंजीत एक दूसरे परीक्षार्थी का पिता है और इन दोनों पर पेपर लीक करवाने में शामिल होने का आरोप है। मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।