NEET-UG परीक्षा के दौरान NTA की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ज़िला पुलिस भी करेगी कड़ी जांच
एनईईटी-यूजी परीक्षा के दौरान नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अलावा ज़िला पुलिस भी बहुस्तरीय तलाशी लेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीएम और एसपी के साथ कई बैठकें हुई हैं ताकि परीक्षा सुचारू व निष्पक्ष हो। बकौल रिपोर्ट्स, प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट जैसी गोपनीय सामग्री का परिवहन पुलिस सुरक्षा में होगा।