NEET-UG में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने के आरोप में राजस्थान से 10 छात्र गिरफ्तार
एनईईटी-यूजी में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने के आरोप में बीते दिनों दिल्ली पुलिस व मुंबई क्राइम ब्रांच ने झालावाड़ (राजस्थान) मेडिकल कॉलेज के 10 छात्रों को गिरफ्तार किया। कॉलेज के डीन के अनुसार, इनमें से 8 छात्रों को ज़मानत मिल चुकी है जबकि 2 से पूछताछ जारी है। छात्रों पर ₹15-15 लाख लेकर डमी कैंडिडेट बनने का आरोप है।