NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कोटा में 2025 का तीसरा मामला
राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे ओडिशा के एक 18 वर्षीय अभ्यर्थी ने गुरुवार को अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह साल 2025 में दो हफ्तों के अंदर आत्महत्या का तीसरा मामला है। इससे पहले आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे 2 अभ्यर्थियों ने आत्महत्या की थी।