NEET पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर बिहार पुलिस ने घोषित किया ₹3 लाख का इनाम
बिहार पुलिस ने एनईईटी पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पर ₹3 लाख का इनाम घोषित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, संजीव मुखिया का पता बताने वाले को यह राशि दी जाएगी। इसके अलावा नालंदा के शुभम कुमार और अरवल के राजकिशोर कुमार पर ₹1-₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया है। यह घोषणा 2 साल के लिए प्रभावी रहेगी।