NEET पेपर लीक में कार्रवाई हुई, क्या उन्हें यह नहीं दिख रहा: CJP के संसद मार्च पर केंद्रीय मंत्री
NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है, "उनका मुख्य मुद्दा NEET था जिसमें कार्रवाई हुई...और दोबारा परीक्षा भी आयोजित की गई।" मेघवाल ने कहा, "वो इन चीज़ों को देख नहीं रहे क्या?" पुलिस ने CJP को मार्च की अनुमति देने से इनकार किया था।