NEET पेपर लीक मामले में CBI ने SC को सीलबंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट
एनईईटी यूजी-2024 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सीलबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट दाखिल की। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में एनटीए ने भी अपना हलफनामा दाखिल किया था। बकौल रिपोर्ट्स, सीबीआई ने खुलासा किया था कि एनईईटी-यूजी घोटाले से संबंधित पेपर हज़ारीबाग (झारखंड) के ओएसिस स्कूल द्वारा लीक किया गया था।