सीबीआई ने NEET-UG पेपर लीक मामले में की पहली गिरफ्तारी

एनईईटी-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना (बिहार) से गुरुवार को पहली गिरफ्तारी की। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने मनीष प्रकाश और आशुतोष नामक 2 युवकों को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मनीष ने 20-25 एनईईटी अभ्यर्थियों के लिए एक प्ले स्कूल बुक किया था जहां से जले हुए प्रश्न-पत्र मिले थे।

Load More