NEET पास कर भी नहीं मिली MBBS सीट, MP की युवती का एकसाथ 5 सरकारी नौकरियों में चयन

शहडोल (एमपी) निवासी 21-वर्षीय शुभांगी मिश्रा का 2-महीने के भीतर 5 सरकारी नौकरियों में चयन हुआ है। बकौल शुभांगी, NEET पास कर भी एमबीबीएस में दाखिला नहीं मिलने पर उन्होंने तैयारी शुरू की थी। वर्तमान में एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल शुभांगी का चयन एसएससी स्टेनो, उप-निरीक्षक (एमपी पुलिस), सहायक उप-निरीक्षक (स्टेनो) और उप-निरीक्षक (सूबेदार एम) के लिए भी हुआ है।

Load More