NEET पास करने के बाद 68 वर्षीय व 2 अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने MBBS सीटों के लिए किया आवेदन
तमिलनाडु में एनईईटी पास करने के बाद 3 वरिष्ठ नागरिकों ने एमबीबीएस सीटों के लिए आवेदन किया है जिनमें 68-वर्षीय व्यक्ति भी शामिल है। उन्होंने विशेष कोटे के तहत आवेदन किया है जिसमें सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए 7.5% सीटें आरक्षित हैं। नैशनल मेडिकल कमीशन के मुताबिक, एनईईटी की परीक्षा देने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।