NEET मामले में बिहार पुलिस ने केंद्र को सौंपी रिपोर्ट, पैसे के लेनदेन के दिए सबूत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनईईटी पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईओयू ने पैसे के लेनदेन के सबूत, प्रश्न पत्र-बुकलेट का नंबर, इस्तेमाल मोबाइल, चेक का ज़िक्र और उन लोकेशन की जानकारी दी है जहां अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र के साथ जवाब उपलब्ध कराए गए थे।