NEET री-एग्ज़ाम से पहले शनिवार को मॉक ड्रिल करेगी NTA
एनटीए 21 जून को होने वाले NEET UG 2026 के री-एग्ज़ाम की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। मॉक ड्रिल में 2.5 लाख कर्मचारी शामिल होंगे और यह सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम तक चलेगी। इसमें परीक्षा के पेपर बांटने से लेकर आंसर शीट पहुंचाने तक की प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।