NEET री-एग्ज़ाम के बाद बिहार में सॉल्वर गैंग के 24 लोग अरेस्ट, मेडिकल के 5 छात्र भी शामिल
NEET री-एग्ज़ाम के बाद सोमवार को बिहार में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ कर 24-लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें बॉयोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारी और मेडिकल के 5 छात्र शामिल हैं। एसपी (लखीसराय) प्रेरणा के अनुसार, आरोपियों के पास से मोबाइल व महत्वपूर्ण दस्तावेज़ मिले हैं। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, मेडिकल छात्रों ने ₹30-₹40 लाख में सौदा तय किया था।