NEET री-एग्ज़ाम से पहले हैदराबाद में छात्रा ने की खुदकुशी; नोट में लिखा- सहन नहीं हो रहा तनाव

NEET-UG-2026 री-एग्ज़ाम से पहले हैदराबाद में 19-वर्षीय छात्रा शेख सना ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा अपनी 2-बहनों संग एक अपार्टमेंट में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया, "सुसाइड नोट में लिखा है कि वह तनाव सहन नहीं कर पा रही थी और माता-पिता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकती।"

Load More