Neogen Chemicals ने 5 साल में दिया 343% रिटर्न, प्रमोटर ने बेची 5.67% हिस्सेदारी
नियोजेन केमिकल्स के शेयर्स ने पिछले 5 साल में करीब 343% का रिटर्न दिया है और पिछले 3 महीनों में कंपनी के शेयर्स की कीमत 33% बढ़ी है। कंपनी के प्रमोटर हरिदास कनानी ने कंपनी की 5.67% हिस्सेदारी बेच दी है। नियोजेन केमिकल्स में संस्थागत निवेशक एसबीआई म्यूचुअल फंड और वाइट ओक ग्रुप ने यह हिस्सेदारी खरीदी है।