OTT प्लेटफॉर्म Netflix में फिर होगी छंटनी! लपेटे में आ सकते हैं कपनी के 5% कर्मचारी

रिपोर्ट के मुताबिक, Netflix अगले हफ्ते करीब 5% कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, पिछले साल के अंत में कंपनी में करीब 16,000 फुल-टाइम कर्मचारी थे। इससे पहले 2022 में भी कंपनी ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। दरअसल, बढ़ते कॉम्पिटीशन के बीच Netflix सब्सक्रिप्शन के अलावा विज्ञापन, लाइव-प्रोग्रामिंग और गेमिंग में निवेश बढ़ा रही है।

Load More