NHAI करेगा AI वाले डैशकैम से हाइवे पर निगरानी, रखरखाव और सुरक्षा में मिलेगी मदद
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) लगभग 40,000 किलोमीटर हिस्से पर गश्ती वाहनों में एआई आधारित डैशकैम लगाने की तैयारी कर रहा है। ये वाहन साप्ताहिक रूप से सड़क का निरीक्षण करेंगे और 30 से अधिक समस्याओं का पता लगाएंगे। इसका फोकस गड्ढे, दरारें, उखड़ी सड़क, धुंधली लेन मार्किंग, खराब स्ट्रीट लाइट, क्षतिग्रस्त बैरियर जैसी समस्याओं को दूर करने पर होगा।