NHAI ने कई पदों पर निकाली भर्ती, ₹6 लाख/माह तक मिलेगा वेतन
नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्रिंसिपल डीपीआर एक्सपर्ट, सीनियर हाईवे एक्सपर्ट, टनल, ब्रिज, ट्रैफिक एक्सपर्ट समेत कई विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर 18 जुलाई 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने के बाद हर महीने ₹2.30 लाख से ₹6 लाख तक का वेतन मिलेगा।