NHPC को बोर्ड से मिली ₹8000 करोड़ जुटाने की मंज़ूरी, शेयरों पर कल रह सकती है नज़र

सरकारी हाइड्रोपावर कंपनी एनएचपीसी के बोर्ड ने कंपनी को सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, रिडीमेबेल, टैक्सेबल, नॉन-कम्यूलेटिव, नॉन-कंवर्टिबल कॉरपोरेट बॉन्ड्स के ज़रिए वित्त वर्ष 2027 तक ₹8,000 करोड़ जुटाने की मंज़ूरी दी है। इस मंज़ूरी पर शुक्रवार को एनएचपीसी के शेयरों पर निवेशकों की नज़र रह सकती है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक यह कर्ज़ एक या अधिक किस्तों में जुटाया जाएगा।

Load More