NHSRCL ने 141 विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, ₹21 लाख से ₹37 लाख तक होगा सालाना वेतन
नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने मैनेजर और ट्रेन ऑपरेटर समेत 141 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार मैनेजर पदों के लिए 24 अप्रैल और अन्य पदों के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रकिया 26 मार्च से शुरू हो गई है। उम्मीदवार एनएचएसआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर आवेदन कर सकते हैं।