NHSRCL ने मैनेजर के 36 पदों पर निकाली भर्ती, हर माह मिलेगा ₹1.60 लाख तक वेतन
नैशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने टेक्निकल मैनेजर के 36 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रकिया 26 अगस्त से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://nhsrcl.in/ पर 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बीटेक पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों को ₹1.60/माह लाख वेतन मिलेगा।