NIA की हिरासत में तहव्वुर राणा ने मांगीं 3 चीज़ें- कुरान, पेन और कागज़
एक अधिकारी के मुताबिक, 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा एनआईए की हिरासत में 5 वक्त की नमाज़ पढ़ रहा है और उसने कुरान मांगा जो उसे उपलब्ध करा दिया गया है। कुरान के अलावा राणा ने पेन और कागज़ भी मांगा था जो मुहैया कराया गया है। हालांकि, उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।