नेपाल से बिहार में होती थी नकली नोटों की तस्करी, NIA ने 2 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
NIA ने शुक्रवार को पटना की विशेष अदालत में बिहार के मधुबनी नकली नोट तस्करी केस में भरत महासेठ और शिव कुमार राउत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। दोनों आरोपियों पर नेपाल से नकली भारतीय नोट लाकर भारतीय बाजारों में खपाने की साज़िश रचने का आरोप है। अगस्त, 2026 में छापेमारी में 281 नकली नोट बरामद हुए थे।