NIA ने पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों के ठिकानों पर मारा छापा

एनआईए ने पंजाब के मोगा, अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर में शुक्रवार को खालिस्तान समर्थक व लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों के आवास परिसरों व अन्य ठिकानों पर छापा मारा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह छापेमारी आतंकी साज़िश से जुड़े मामले में की जा रही है। गौरतलब है, अमृतपाल फिलहाल एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

Load More