NIACL में प्रशासनिक अधिकारी के 550 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
न्यू इंडिया अश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईएसीएल) ने प्रशासनिक अधिकारी के 550 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।