NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
नैशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 के 321 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 200 जर्नलिस्ट और 121 स्पेशलिस्ट पद शामिल हैं। इसके लिए 8-28 अक्टूबर के बीच आवेदन किए जा सकते हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 के पद पर चयनित उम्मीदवार को ₹82,485 का शुरुआती बेसिक पे और भत्तों के साथ प्रतिमाह ₹1,14,000 तक वेतन मिलेगा।