Nifty के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच किन कंपनियों के शेयर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे?
एनएसई का निफ्टी मंगलवार को चढ़कर 23,579.05 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान निफ्टी में शामिल बजाज ऑटो के शेयर अब तक के सर्वोच्च स्तर ₹10,038.80 पर पहुंच गए। इसके अलावा मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प (₹5,894.55), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (₹3,013.50), श्रीराम फाइनेंस (₹2,841.15), सिप्ला (₹1,576.95) और टाटा स्टील (₹184.60) के शेयर भी सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए।