NIT जालंधर ने असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रोफेसर के कई पदों पर निकाली भर्ती
डॉ. बी आर अंबेडकर नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी जालंधर) ने असिस्टेंट प्रोफेसर व प्रोफेसर समेत फैकल्टी के 132 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे एनआईटी जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट nitj.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2024 है।