NIT पटना में प्रोफेसर के 54 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.59 लाख तक होगी सैलरी
नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) पटना में असोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 54 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड I) की सैलरी ₹1,01,500/माह, असोसिएट प्रोफेसर की ₹1,39,600/माह और प्रोफेसर की ₹1,59,100/माह होगी।