NPCI ने वियोना फिनटेक को थर्ड पार्टी UPI ऐप बनाने की दी मंज़ूरी
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने वियोना फिनटेक को थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में काम करने की मंज़ूरी दे दी है। बकौल रिपोर्ट्स, एनपीसीआई से मंज़ूरी मिलते ही यूज़र्स जल्द ही वियोना फिनटेक के ग्रामपे और वियोना पे ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। वियोना फिनटेक के फाउंडर रवींद्रनाथ यार्लागड्डा ने कहा, "इससे लोगों को यूपीआई भुगतान में सुलभता मिलेगी।"