NRAI ने पेरिस ओलंपिक्स के कांस्य पदक विजेताओं को दिए नकद पुरस्कार
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने शुक्रवार को एक सम्मान समारोह के दौरान पेरिस ओलंपिक्स के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज़ मनु भाकर, स्वप्निल कुसाले और सरबजोत सिंह को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। मनु को ₹45 लाख का पुरस्कार दिया गया, कुसाले को ₹30 लाख दिए गए और सरबजोत को ₹15 लाख दिए गए हैं।