NRI निवेशकों के लिए कैसे गुजरात का GIFT City बन रहा है पसंदीदा निवेश का रास्ता?
गुजरात का GIFT City अब NRI निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां IFSCA की सिंगल-विंडो व्यवस्था, आधार-बेस्ड वीडियो KYC, GIFT City म्यूचुअल फंड पर ज़ीरो कैपिटल गेन टैक्स और डॉलर में निवेश की सुविधा इसे खास बनाती है। साथ ही यहां बिना किसी सीमा के पूरी पूंजी और मुनाफा विदेश वापस भेजने की छूट भी मिलती है।