3 दिन में IPO निवेशकों को 65% रिटर्न, ₹800 का शेयर अब ₹1299 पर पहुंचा
एनएसडीएल के शेयरों ने 3-दिनों में शुक्रवार के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से आईपीओ निवेशकों की पूंजी करीब 65% बढ़ा चुके हैं। इसके ₹800 के शेयर 10% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद तीसरे दिन इंट्रा-डे में 17.50% उछलकर ₹1319.80 पर पहुंच गया। एनएसडीएल का ₹4,011.60 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला था।